पुष्पेंद्र अध्यक्ष, जगदम्बा बने उपाध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली। श्री राम जन्मभूमि अक्षत वितरण अभियान के तहत रविवार को सरस्वती शिशु मंदिर सतपुली में संघ के जिला शारीरिक प्रमुख नरेश कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर एक अक्षत वितरण समिति का गठन किया गया। जिसमें सतपुली खंड के लिए पुष्पेंद्र राणा को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद डंगवाल, महामंत्री वासुदेव भट्ट, मंत्री पूर्णचंद्र काला, खैरासैण से राजेन्द्र सिंह रावत व उपेंद्र नेगी धर्मपाल प्रचारक संघ दुधारखाल, विनोद चौहान, वासुदेव भट्ट, गेरुआ मनोहर खंडवाला, सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह बिष्ट, मंडल अध्यक्ष भाजपा सतपुली, राजखिलसे, दिगंबर सिंह एवं नरेश, कांडाखाल से जगदंबा प्रसाद ध्यानी संजय एवं बालेश्वर चौधरी को चुना गया। नरेश कुमार ने बताया कि देशव्यापी अभियान में यह कार्यक्रम चलेगा। अभियान के तहत हर हिंदू के घर तक यह प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके लिए पूरी व्यापक योजना बनाई गयी है। बैठक का संचालन संघ खंड कार्य वाह सतपुली देवी प्रसाद ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *