किसी की नहीं सुन रहे पुतिन, तुर्की के राष्ट्रपति से बोले-हथियार डाले यूक्रेन, तभी रुकेगा युद्घ

Spread the love

 

मास्को,एजेंसी। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को एक और चेतावनी जारी करते हुए कहा कि यह युद्घ तभी रुकेगा जब यूक्रेन हथियार डाल देगा। यूक्रेन के खिलाफ रूसी श्सैन्य अभियानश् में अभी तक सैकड़ों (संभावित हजारों) की तादाद में लोग मारे गए हैं। लेकिन रूसी राष्ट्रपति का कहना है कि ये जंग केवल तभी रुकेगी जब कीव हथियार डाल देगा और क्रेमलिन की सभी मांगों को पूरा करेगा। पुतिन की ये धमकी तुर्की के राष्ट्रपति तैयप एर्दोगन के साथ एक टेलीफोन के दौरान आई है।
पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति के साथ बातचीत में कहा, ष्यूक्रेन हमारी शर्तें मान ले, युद्घ खत्म हो जाएगा।ष् रूसी मीडिया के मुताबिक तुर्की के राष्ट्रपति से व्लादिमीर पुतिन ने साफ कर दिया कि वे बगैर अपनी शर्तें माने यूक्रेन में अपने कदम पीटे खींचने को तैयार नहीं हैं।
गौरतलब है कि इससे पहले पीएम मोदी सहित दुनिया के कई नेता पुतिन को फोन कर यूक्रेन पर बातचीत के माध्यम से हल निकालने का आग्रह कर चुके हैं। लेकिन पुतिन किसी की भी सुनने को तैयार नहीं हैं। उल्टा पुतिन ने कहा है कि उन्होंने नरसंहार रोकने के लिए यूक्रेन पर हमला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *