Uncategorized

क्वारंटाइन सेंटरों में बदहाली को लेकर फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में बदहाली को लेकर यूथ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत का पुतला जलाया। उन्होंने सरकार पर प्रवासी लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। सोमवार को तिलढुकरी में युकां के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कहा कि 50 हजार से अधिक प्रवासी जनपद वापस लौटे हैं, जिनके लिए सरकार कोई व्यवस्था नहीं करा पाई है। सरकारी क्वारंटाइन सेंटरों को इतने बुरे हाल है कि लोगों को खुद पानी व साफ-सफाई करनी पड़ रही है। प्रदेश सचिव करन सिंह व प्रवक्ता चंचल बोरा ने कहा कि प्रदेश सरकार को अव्यवस्थाओं को लेकर अपनी पीठ थपथपानी चाहिए। उन्होंने प्रदेश सरकार व प्रशासन से कोविड़ सेंटरों में व्यवस्थाएं सही नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। यहां सांसद प्रतिनिधि संतोष गोस्वामी,महासचिव प्रकाश देवली,शुभम बिष्ट,दीपक तिवारी,नवीन ऐरी,रोहित कोहली,अभिषेक बोरा,शिवम पंत,रोशन गिरी,देवेंद्र कुमार,हरीश जोशी,कार्तिक खर्कवाल,महेंद्र नाथ,पारस सिंह,राहुल भट्ट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!