क्वारंटाइन पूरा होने पर 13प्रवासियों की हुई घर वापसी

Spread the love

संवाददाता, पिथौरागढ़। देश के विभिन्न क्षेत्रों के रेड जोन से आए 13 प्रवासियों का क्वारंटाइन पूरा होने पर उन्हें स्वास्थ्य परीक्षण के बाद घर भेजा गया। कोरोना की लड़ाई को जीतने की खुशी प्रवासियों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। घर वापसी से पहले प्रवासियों ने कहा देश एकजुट होकर कोरोना को जरूर हराएगा। क्वारंटाइन सेंटर मिनी स्टेडियम में रेड जोन से आए 13 प्रवासियों को क्वारंटाइन पूरा होने पर घर भेजा गया। प्रवासी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि 14 दिन तक प्रशासन के जारी सभी दिशा निर्देशों का पालन कर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई है। कहा सभी लोगों को इस जिम्मेदारी को निभाना होगा, तभी कोरोना पर जीत संभव है। उन्होंने कहा अपने घर जाने के लिए उत्साहित हूं। हरी राम ने कहा कि परिवार और समाज की सुरक्षा के लिए क्वारंटाइन होना बहुत जरूरी था। कहा दिक्कतें तो आतीं हैं, लेकिन डटकर सामना करने से सफलता अवश्य मिलती है। प्रवासियों ने सभी से कोरोना की लड़ाई में मजबूती से देश का साथ देते हुए जिम्मेदारी निभाने की अपील की। डॉ. विजय फिरमाल, डॉ. किशोर सिंह सिर्खाल ने बताया कि संस्थागत क्वारंटाइन पूरा कर चुके प्रवासियों की स्क्रीनिंग की गई। उनको प्रमाण पत्र देकर होम क्वारंटाइन में रहने के लिए कहा गया है। इस मौके पर मंगल सिंह बुदियाल, प्रेम प्रकाश, हरीश गुंज्याल मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *