वन्य जीवों के संवेदनशील रास्तों पर जल्द काटे झाड़ी

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने राजस्व विभाग के साथ-साथ वन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बच्चों व अन्य लोगों को बाघ से सुरक्षित रखने हेतु जो रास्ते वन्य जीवों की दृष्टि से संवेदनशील बने हुए है वहां पर झाड़ी कटान का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करें। जिससे बाघ का खतरा कम बना रहेगा और लोगों को परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों व अन्य लोगों को बाघ से सुरक्षित रखने हेतु वन कर्मियों व पीआरडी कार्मिकों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने हेतु पोस्टर, बैनर चस्पा करें।
जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में वन पंचायत संबंधित बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन वन पंचातयों में बस्ता हस्तांतरित की कार्यवाही अभी तक शेष है, वहां एक सप्ताह में बस्ता हस्तांरतण की कार्यवाही पूर्ण करें। जिन वन पंचायतों में चुनाव होने बाकि हैं वहां एक सप्ताह में चुनाव पूर्ण करवायें। उन्होंने कहा कि पुरानी गठित वन पंचायतों में बस्ता हस्तांतरण की कार्यवाही पूर्ण करें। डीएम ने नई वन पंचायतों के संबंध में निर्देशित किया कि वन पंचायतों के मानक के अनुरूप सभी जरूरी रिकॉर्डस, जमीन के अभिलेख, धरातल पर तथा डॉक्यूमेन्टेशन के मिलान इत्यादि का सर्वे और सत्यापन करते हुए तद्नुसार कार्य करें। इस अवसर पर डीएफओ गढ़वाल मुकेश कुमार, डीएफओ सिविल एवं सोयम केएन भारती, लंैसडौन दिनकर तेवाड़ी, उपजिलाधिकारी चौबट्टाखाल संदीप कुमार, वर्चुअल माध्यम से उपजिलाधिकारी कोटद्वार प्रमोद कुमार, तहसीलदार यमकेश्वर मनजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *