शहर समस्याओं का जल्द करे निराकरण

Spread the love

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: शहर में व्याप्त विभिन्न समस्याओं पर पूर्व-सैनिक सेवा परिषद का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
मंगलवार को पूर्व सैनिकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। बताया कि नगर निगम बनने के बाद शहरवासियों को बेहतर विकास की उम्मीद थी। लेकिन, नगर निगम शहर में सफाई व्यवस्था भी नहीं सुधार पा रहा है। हालत यह है कि वार्डों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। दुर्गंध के कारण शहरवासियों को संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने शहर में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं की संख्या पर भी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि लाखों की लागत से काशीरामपुर तल्ला में बनाई गई नगर निगम की गोशाला केवल सफेद हाथी बनकर रह गई है। पूर्व में शिकायत के बाद भी अब तक गोवंशों को गोशाला में शिफ्ट नहीं किया गया। नतीजा गोवंश आए दिन राहगिरों को चोटिल कर रहे हैं। पूर्व सैनिकों ने जल्द समस्याओं का निराकरण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है। इस मौके पर परिसद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल, सीपी डोबरियाल, अनूप सिंह, सुभाष कुकरेती, बलवान सिंह रावत, सुरेश रावत, उमेद सिंह चौधरी, वीरेंद्र सिंह रावत, महेंद्र पाल सिंह रावत, संजय असवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *