कोटद्वार-पौड़ी

कल्याण सिंह बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सक्षम की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: समदृष्ठि क्षमता विकास एंव अनुसंधान मंडल सक्षम के जिला इकाईअधिवेशन मे कल्याण सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान सदस्यों ने दिव्यांगों की मदद के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
सक्षम की जिला इकाई पौड़ी गढ़वाल का जिला अधिवेशन भाबर क्षेत्र के मोटाढांक स्थित बाल भारती इंटरमीडिएट कालेज के सभागार में आयोजित किया गया। इस दौरान कल्याण सिंह को कार्यकारी जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।कार्यक्रम का आरंभ सक्षम के प्रान्त सचिव कपिल रतूड़ी ने संगठन सूक्तम से किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथियों और संगठन के पदाधिकारियों ने मां भारती और सूरदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। अधिवेशन के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि समाजसेवी सत्य प्रकाश थपलियाल ने कहा कि सेवाभाव से किया गया कार्य मनुष्य के लिए मोक्ष का द्वार खोल देता है, इसलिये सभी को सेवा कार्य जरूर करने चाहिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा ईश्वरीय कार्य है और सक्षम इस कार्य को अच्छी तरह से संपादित कर रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला संघ चालक विष्णु अग्रवाल ने कहा कि कोटद्वार क्षेत्र में विगत वर्षों में सक्षम की गतिविधियों से निर्बल जनों को सहयोग प्राप्त हुआ है। विशिष्ट अतिथि मंडी समिति अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने कहा कि संस्था समय-समय पर दिव्यांगजनों के लिये विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करती रहती है, जिससे उनको लाभ पहुंचता है। इस दौरान 62 दिव्यांगजनों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए जबकि 3 दिव्यांगजनों को बैशाखी भेंट की गई। अधिवेशन के दूसरे सत्र में प्रान्त अध्यक्ष ललित पन्त ने कल्याण सिंह बिष्ट को जिला कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन दिवाकर को नगर युवा प्रमुख, अजिता रावत को सविता प्रकोष्ठ प्रमुख, मधु नेगी को प्राणदा प्रकोष्ठ और अनिता कण्डारी को दृष्टिबाधित प्रमुख नियुक्त किया। कार्यक्रम में सक्षम संरक्षक गिरिराज सिंह रावत, कर्नल बीबी ध्यानी, जिला प्रचारक राहुल, जिला कार्यवाह सन्दीप उनियाल, जिला सम्पर्क प्रमुख मनीराम शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, अमित भारद्वाज, प्रकाश कोठारी, नंदकिशोर ढौंडियाल, सिमरन बिष्ट और प्रशांत कुकरेती सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!