सेना प्रमुख ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद-रोधी ग्रिड की समीक्षा की, उपराज्यपाल व मुख्यमंत्री से भी हुई मुलाकात

Spread the love

नई दिल्ली , थलसेना प्रमुख बनने के बाद जनरल धीरज सेठ ने जम्मू कश्मीर में उत्तरी कमान का अपना पहला दौरा किया है। उन्होंने यहां कुपवाड़ा, उरी और मानसबल जैसे सीमावर्ती इलाकों में अग्रिम तैनाती का निरीक्षण किया। श्रीनगर में सुरक्षा परिदृश्य और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। जम्मू क्षेत्र में एलओसी और आतंकवाद-रोधी ग्रिड का आकलन किया है। इसके साथ ही सेना प्रमुख ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री से भी मुलाकात की है। सेना प्रमुख का उत्तरी कमान का यह दौरा संपन्न हो चुका है। उन्होंने यहां एलओसी से लेकर कश्मीर घाटी तक सुरक्षा की पूरी तैयारियों का लिया जायजा। थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने 7 से 9 जुलाई तक का समय उत्तरी कमान में बिताया। थलसेना प्रमुख बनने के बाद यह उनका उत्तरी कमान का पहला दौरा था। इस दौरान उन्होंने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात सैन्य संरचनाओं, कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति, आतंकवाद-रोधी अभियानों, सैन्य तैयारियों तथा युद्धक क्षमता का व्यापक आकलन किया। दौरे के दौरान जनरल धीरज सेठ ने श्रीनगर स्थित चिनार कोर मुख्यालय, कश्मीर घाटी में तैनात विभिन्न सैन्य संरचनाओं, व्हाइट नाइट कोर मुख्यालय तथा जम्मू क्षेत्र के अग्रिम इलाकों का दौरा किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *