अयोध्या , राम नगरी के मंदिरों से चढ़ावा चोरी की घटना के बाद पंद्रह दिन में दूसरी बार अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने यहां राष्ट्रीय लोकदल के नेता स्वर्गीय मुन्ना सिंह चौहान की भव्य मूर्ति का अनावरण करने के साथ ही एक विशाल जनसभा को भी संबोधित किया। अयोध्या की बीकापुर विधानसभा क्षेत्र के सोहावल में मुख्यमंत्री ने 432 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में भाजपा और पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल के बीच के अंतर को भी स्पष्ट रूप से रेखांकित किया।
डबल इंजन सरकार के संकल्प और विपक्ष पर प्रहार मुख्यमंत्री ने जनसभा में कहा कि जब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार आई, तभी भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो सका। विकास का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे और जनकल्याणकारी नीतियां हर परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं, यही सरकार का मुख्य संकल्प है। पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यहां ऐसी भी सरकारें रहीं जो रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थीं। समाजवादी पार्टी पर सीधा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सपा ने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़ाने का पाप किया था, जबकि हमारी सरकार ने अयोध्या को देश की सांस्कृतिक राजधानी के रूप में स्थापित करने का कार्य किया है। आज अयोध्या की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और यह तीनों लोकों से न्यारी बन गई है।
भदरसा का नाम बदलकर अब हुआ ‘भरतनगर भरतकुंड’ क्षेत्र के विकास और सांस्कृतिक पहचान को नया आयाम देते हुए मुख्यमंत्री ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि भदरसा का चेयरमैन गुस्ताखी कर रहा था, इसलिए अब अयोध्या के भदरसा क्षेत्र को ‘भरतनगर भरतकुंड’ के नाम से जाना जाएगा। भदरसा नगर पंचायत की नई पहचान अब इसी पवित्र नाम से होगी
00