रैली निकाल स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लॉक के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज चाक्यूंसैंण की एनएसएस इकाई की ओर से एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वंयसेवियों ने जागरूकता रैली निकालते हुए ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान छात्रों ने चाक्यूंसैंण एवं हिंवल नदी के आसपास भी स्वच्छता अभियान चलाया।
रासेयो के कार्यक्रम अधिकारी इंद्र मोहन डोभाल ने स्वंयसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों के बारे जानकारी दी गई। इसके अलावा उन्होंने छात्र-छात्राओं को राज्य की स्थापना, इतिहास, लोक संस्कृति सहित विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में किरन प्रथम, आदित्य द्वितीय एवं प्राची तोमर तृतीय स्थान पर रही। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में ओम सिंह नेगी प्रथम, सूरज रावत द्वितीय एवं सुहानी तृतीय स्थान पर रही। विद्यालय प्रशासन द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह बिष्ट द्वारा विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर राष्ट्र एवं समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा दी गई।
इस अवसर पर शिक्षक सुरेंद्र सिंह रावत, जयरतन नेगी, सुषमा उनियाल, संगीता कुकरेती सहित अन्य विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *