रामलीला के लिए हनुमान ध्वज के साथ निकाली शोभायात्रा

Spread the love

जौलीग्रांट। टिहरी विस्थापित क्षेत्र अठूरवाला में आगामी 24 अक्तूबर से आयोजित होने वाली द्वितीय श्रीरामलीला के लिए हनुमान ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचीन श्री नागराजा मंदिर परिसर में स्थित हनुमान मंदिर में ध्वज पूजन के साथ हुआ। श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान के पात्रों को तिलक कर न्योता किया गया। इसके बाद हनुमान ध्वज के साथ शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रामलीला ग्राउंड, मोलधार, गैस एजेंसी से होते हुए रामलीला मैदान तक पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हनुमान ध्वज स्थापना और भूमि पूजन किया गया।श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष पुरुषोत्तम डोभाल ने कहा कि टिहरी में दशकों पहले रामलीला हुआ करती थी लेकिन टिहरी बांध के कारण करीब 14 गांवों को अठूरवाला में बसा दिया गया। दशकों तक अठूरवाला में रामलीला नहीं हुई। पिछले वर्ष से क्षेत्रवासियों के सहयोग से रामलीला का मंचन किया जा रहा है। कोषाध्यक्ष रणजीत गुसाईं ने कहा कि लगभग 45 वर्षों के अंतराल के बाद अठूरवाला में दूसरे वर्ष रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।
निर्देशक डॉ. ममता कुंवर ने कहा कि रामलीला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महासचिव करतार सिंह नेगी, संजय चमोली, राजेश कुंवर, जसवंत गुसाईं, बालेन्द्र सजवाण, विनोद कोठियाल, कमल सिंह राणा, बेताल सिंह नेगी, मनोरी लाल डोभाल, हरीश डोभाल आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *