राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित डॉ. मनीषा निगम

Spread the love

शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बायोकेमिस्ट्री विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मनीषा निगम को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने डॉ. मनीषा को यह प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया।


इस राष्ट्रीय सम्मान से एक दिन पूर्व, 4 सितंबर 2026 को डॉ. मनीषा को प्रधानमंत्री आवास पर भारत के प्रधानमंत्री के साथ विशेष संवाद का विशिष्ट अवसर भी प्राप्त हुआ। उच्च शिक्षा श्रेणी के कुल 21 पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में से केवल दो शिक्षकों को इस विशेष संवाद के लिए चुना गया था, जिनमें डॉ. मनीषा भी शामिल थीं। प्रधानमंत्री के साथ संवाद के दौरान डॉ. मनीषा की शैक्षणिक यात्रा, शिक्षण-पद्धतियों, शोध कार्य एवं उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अकादमिक गतिविधियों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री ने उनके शिक्षण एवं शोध कार्यों में विशेष रुचि लेते हुए उनके अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ. मनीषा ने इस अवसर पर अपने शिक्षण अनुभवों तथा वर्तमान शोध कार्यों और उच्च शिक्षा में अपने योगदान को साझा किया। 5 सितंबर, शिक्षक दिवस पर डॉ. मनीषा को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाना उनके अकादमिक एवं व्यावसायिक जीवन की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में दर्ज हुआ। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण, उत्कृष्ट शिक्षण, शोध के प्रति प्रतिबद्धता तथा उच्च शिक्षा में उनके उल्लेखनीय योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने डॉ. मनीषा को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि डॉ. मनीषा की यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है और यह उनके शिक्षण के प्रति समर्पण, शोध के प्रति प्रतिबद्धता तथा उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान को प्रतिबिंबित करती है। प्रधानमंत्री के साथ विशेष संवाद के लिए चयनित होना और उसके अगले ही दिन राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होना डॉ. मनीषा की अकादमिक यात्रा को विशेष रूप से गौरवपूर्ण बनाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *