राहुल गांधी बने कुली! आनंद विहार रेलवे स्टेशन में सिर पर उठाया सामान, कुलियों से की बातचीत

Spread the love

आनंद विहार, एजेंसी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार सुबह कुलियों से मिलने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां उन्होंने कुलियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं जानीं। इस दौरान उन्होंने कुलियों की वर्दी भी पहनी और सिर पर सामान भी उठाया। उनका एक फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह कुलियों की लाल रंग की वर्दी और बाजू में बिल्ला और सिर पर सामान उठाते नजर आ रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बताया है। कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘राहुल गांधी जी आज दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुली साथियों से मिले। पिछले दिनों एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रेलवे स्टेशन के कुली साथियों ने उनसे मिलने की इच्छा जताई थी। आज राहुल जी उनके बीच पहुंचे और इत्मीनान से उनकी बात सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *