हैवानियत से हर भारतीय का सिर शर्म से झुका: राहुल गांधी

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। झारखंड के दुमका में छात्रा अंकिता सिंह की हत्या के बाद पूरे देश में उबाल है। विभिन्न राजनीतिक पार्टियां और नेताओं की तरफ से घटना को लेकर प्रतिक्रिया दी जा रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी अंकिता की हत्या पर दुख व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि अंकिता के साथ हुई हैवानियत के बाद हर भारतीय का सिर शर्म से झुक गया है।
अंकिता और उसके परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब इस दरिंद्गी को अंजाम देने वाले को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलेगी।
कांग्रेस नेता ने ट्वीट करते हुए कहा कि आज देश की महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने की सख्त जरूरत है। उन्होंने कहा कि अंकिता और उसके परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब इस दरिंद्गी को अंजाम देने वाले को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलेगी।
अंकिता के साथ हुई बेरहमी पर कांग्रेस की महासचघ्वि प्रघ्यिंका गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी और घटना को दघ्लि दहला देने वाला बताया। प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में कहा कघ्िझारखंड में 12वीं में पढ़ने वाली एक लड़की की निर्मम हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। अपराधियों को त्वरित सजा मिलनी चाहिए। अपराध की रोकथाम व न्याय के लिए जरूरी है कि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं में सख्त व जल्द कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाए
गौरतलब है कि दुमका में शाहरुख नाम का एक युवक अंकिता से एकतरफा प्यार करता था। उसने कई बार अंकिता को प्रपोज किया। मगर अंकिता ने उसे इन्कार कर दिया। इसके बाद शाहरुख ने अपने एक दोस्त की मदद से अंकिता को उसी के घर में पेट्रोल छिड़कर जिंदा जला दिया। अंकिता बुरी तरह जल गई थी। स्थानीय अस्पातल में इलाज के बाद अंकिता को राजधानी रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया। मगर यहां तीन दिनों तक जिंद्गी की जंग लड़ने के बाद उसने दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *