आरक्षण विरोधी बयान पर फूंका राहुल गांधी का पुतला

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अमेरिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा आरक्षण विरोधी बयान देने के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया। कहा कि राहुल गांधी देश को बांटने का कार्य कर रहे हैं। जबकि, भारतीय जनता पार्टी समाज के लोगों के हितों को लेकर लगातार योजनाएं बना रही है।
पुतला दहन से पूर्व भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ऋषिपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से ही दलित विरोधी रही है, जिसको अनुसूचित मोर्चा कभी कामयाब नहीं होने देगा। कांग्रेस ने 1952 में लोकसभा चुनाव और 1954 में लोकसभा उपचुनाव में डॉ. आंबेडकर को हराने का पाप किया। वहीं धारा 370 को समाप्त कर जम्मू कश्मीर के अनुसूचित जाति वर्ग को 70 वर्ष बाद सामाजिक न्याय व सम्मान देने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। एक तरफ तो कांग्रेस कहती है कि पार्टी निचले पायदान के लोगों का विकास करेगी। वहीं, जब राहुल गांधी देश से बाहर जाते हैं तो देश के खिलाफ तक बोलने से गुरेज नहीं करते। कहा कि राहुल गांधी की इस बात से अनुसूचित समाज में रोष फैल रहा है और इसका जवाब चुनाव में मिलेगा। इस दौरान भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री हंसलता, यस गोदियाल, नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, नगर उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह, सुरेन्द्र सिंह आर्य, हर्ष कुमार, मनोज, अंजेश कुमार, कपिल कुमार, रोहन आर्य आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *