उत्तराखंड

रेलवे परियोजना से तीर्थाटन में होगा सुधार: त्रिवेंद्र

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावताषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के अंतिम स्टेशन सिवाई में निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने रेल परियोजना का निर्माण कर रहे कंपनी के अधिकारियों के साथ सुरंग में कुछ दूरी तक जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान त्रिवेंद्र ने पत्रकारों और स्थानीय लोगों से वार्ता करते हुए कहा कि रेल परियोजना के निर्माण से देवभूमि का तीर्थाटन और पर्यटन में सुधार होगा। चमोली और गैरसैंण दौरे से वापस लौटते हुए पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि देश की मोदी सरकार ने भारतीय सेनाओं को मजबूत करने का काम किया। यहां लोनिवि विश्राम गृह में पत्रकारों से वार्ता करते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कि पहाड़ में पिरुल रोजगार का साधन बन सकता है। बीते दिनों अपने दिल्ली दौरे के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पिरुल के उपयोग के बारे में चर्चा भी की है। त्रिवेंद्र ने पत्रकारों के सवाल लोक सभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि वो पार्टी के सच्चे सिपाही हैं, पार्टी जहां चाहे उनका उपयोग कर सकती है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, थराली के पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह, जिला पंचायत सदस्य विनोद नेगी, एससी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गणेश शाह, नगर अध्यक्ष नवीन नवानी, महिपाल नेगी, अनुज डिमरी, राकेश नेगी, सुभाष चमोली, चेतन मनोड़ी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!