रेलेवे स्टेशन परिसर में गेट नंबर एक व दो को खोलने की मांग
हरिद्वार। शिवमूर्ति व्यापार मंडल (गुलाटी) के व्यापारियों ने स्टेशन परिसर में गेट नंबर एक व दो को खोलने की मांग की है। मांग नहीं मानने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। शनिवार को व्यापारियों ने मांग से संबंधित एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से मुरादाबाद मण्डल प्रबंधक उत्तर रेलवे को भेजा। शिव मूर्ति व्यापार मंडल के महामंत्री राजू मनोचा ने कहा कि लगभग 50 वर्षों से अधिक स्थापित गेटों को अगर रेल प्रशासन अपनी हठधर्मिता दिखाते हुए बंद करता है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। दोनों गेटों पर प्रवेश और निकासी पूर्व की भांति संचालित की जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से राजेंद्र प्रसाद भट्ट, विनय दुआ, जॉनी अरोड़ा, रमेश लूथरा, नीरज मनचंदा, योगराज अरोरा, सुनील तनेजा, बिन्नी डूडेजा, रमेश अरोड़ा, पंकज अहूजा, हिमांशु गुप्ता, देवेंद्र गुप्ता, अजय कुमार, निखिल कुमार, बबली जी, विकास कंडवाल, अनिल कुमार अरोड़ा, नीरज जैन, सुरेंद्र तनेजा, राजू अरोड़ा, दीपक दुआ, मुकेश मनोचा एवं मायापुर व्यापार मंडल के महामंत्री सुनील कुमार आदि व्यापारी शामिल रहे।
बैठक में लिया निर्णय: बीते शुक्रवार को शहर व्यापार मंडल अध्यक्ष कमल बृजवासी, शिवमूर्ति व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष चंद, ,युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित श्रीकुंज एवं विक्की आडवाणी सहित व्यापारियों ने बैठक कर ज्ञापन देने का निर्णय लिया था। बैठक में रेलवे प्रशासन द्वारा गेटों को नहीं खोलने परआंदोलन का निर्णय लिया गया था।