हरियाणा में बारिश, कोहरा और शीतलहर का कहर : नए साल की शुरुआत ठंड के साथ

Spread the love

चंडीगढ़ , पश्चिमी विक्षोभ के असर से हरियाणा में ठंड का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई दे रहा है। मंगलवार रात को हुई बारिश और तेज बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। दिसंबर के आखिरी दिनों में पड़ रही इस ठंड का आम जनजीवन पर गहरा असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए हरियाणा में येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 25-26 दिसंबर को सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। 27-28 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। दिन के तापमान में और गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है। खासकर बुजुर्गों और बच्चों को घर के अंदर रहने और गर्म कपड़े पहनने की हिदायत दी गई है। बारिश ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है।
पिछले दो दिनों में प्रदेश में औसतन 1.8 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे दिसंबर में अब तक हुई बारिश की 40 फीसदी कमी पूरी हो गई है। हालांकि, एक जनवरी से अब तक 2.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 44 फीसदी कम है। बारिश के कारण किसानों और खुले में काम करने वालों के लिए यह मौसम चुनौतीपूर्ण हो गया है।
हरियाणा के अंबाला, हिसार, रोहतक और कुरुक्षेत्र समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी कम होने से सडक़ और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। यातायात विभाग ने वाहन चालकों को कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी है।ठंड के साथ नए साल की शुरुआत मौसम के बदलते मिजाज के कारण नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *