राजस्थान : करौली में बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

करौली , राजस्थान के करौली जिले में रात को एक बड़ा सडक़ हादसा हो गया। यहां एक निजी बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई है। हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि बस में सवार 15 यात्री भी जख्मी हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों की हालत नाजुक
हादसा इतना गंभीर था कि कार और बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ष्ठरू नीलाभ सक्सेना, स्क्क बृजेश ज्योति उपाध्याय और ्रस्क्क गुमनाराम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कार और बस में फंसे लोगो को निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
मृतकों पति, पत्नी, बेटा-बेटी और एक महिला रिश्तेदार शामिल है। मृतकों की कार में मिले आधार कार्ड से सभी की शिनाख्त हुई है।
मृतकों के नाम-
नयन कुमार देशमुख
अनीता (पत्नी)
मनस्वी (बेटी)
खुशदेव (बेटा)
प्रीती भट्ट (रिश्तेदार)
कैला देवी के दर्शन कर लौट रहे थे सभी
बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के इंदौर से कुछ लोग कार में सवार होकर कैला देवी के दर्शन करने गए थे। ये लोग देवी के दर्शन करके लौट रहे थे इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई। मृतक इंदौर के मूल निवासी हैं जो वडोदरा में रह रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *