देहरादून। उत्तराखण्ड के मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन रविवार सायंकाल उत्तराखण्ड पहुंचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने पर उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान मनोनीत राज्यपाल ने पुलिस परेड का निरीक्षण भी किया।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मुख्य सचिव आनन्द बद्र्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी रही।
लोक भवन में भी हुआ स्वागत
जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लोक भवन पहुंचने पर मनोनीत राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन का वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के.के. शुक्ल, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, गढ़वाल मंडल के मंडलायुक्त आनंद स्वरूप, आईजी विम्मी सचदेवा रामन और अपर सचिव रीना जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों
की रही मौजूदगी
राज्यपाल के आगमन के दौरान एयरपोर्ट से लेकर लोक भवन तक प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति रही। जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर गार्ड ऑफ ऑनर के साथ उनका औपचारिक स्वागत किया गया, जबकि लोक भवन में अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट कर उनका अभिनंदन किया।