राइंका रुद्रप्रयाग सड़क का हुआ लोकापर्ण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। बीते लम्बे समय से खराब स्थिति में पड़ी राइंका रुद्रप्रयाग की सड़क अब सुंदर एवं आकर्षक रूप से तैयार कर दी गई है। राजकीय इंटर कलेज सड़क रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, नपा अध्यक्ष गीता झिंक्वाण एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संयुक्त रूप से लोकार्पण कर दिया है। नगर के वार्ड 6 में बदरीनाथ हाईवे से राजकीय इंटर कलेज निर्मित सड़क का लोकार्पण किया गया। साथ ही सड़क को लोगों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है। बीते लंबे समय से सड़क की हालत अत्यधिक खस्ताहाल में थी। जिससे स्थानीय जनता एव स्कूली बच्चों को आने जाने में बड़ी दिक्कतें होती थी। वर्ष 2022 में रेलवे विकास निगम के माध्यम से आर एंड आर मद से धनराशि स्वीत होने के बाद नगर पालिका रुद्रप्रयाग द्वारा सड़क निर्माण के लिए 65 लाख की धनराशि स्वीत हुई। सड़क लोकार्पण के मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता झिंक्वाण ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि नगर क्षेत्र की हर समस्या का निराकरण करने का प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि नगर की समस्या के लिए समाधान के लिए प्रशासनिक स्तर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। विधायक भरत सिंह चौधरी ने अच्छी गुणवत्ता के साथ सड़क निर्माण कार्य करवाने के लिए नगर पालिका को बधाई दी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार, पूर्व नपां अध्यक्ष देवेंद्र झिंक्वाण, सभासद सुरेंद्र रावत, अंकुर खन्ना, उमा देवी, रुकमणि देवी, सुनील नौटियाल जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, अजय सेमवाल सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *