रैली निकाल कर किया स्वच्छता को लेकर जागरूक

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर शिक्षा विभाग की ओर से एनसीटीई के राष्ट्रीय मिशन विशेष स्वच्छता अभियान के तहत स्वच्छता सप्ताह 3.0 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में आट्र्स एंड क्राफ्ट्स, पोस्टर मेकिंग के द्वारा स्वच्छता का संदेश दिया गया। स्वच्छता सप्ताह के तीसरे दिन शिक्षा विभाग के छात्र-छात्राओं, शोध छात्रों एवं शिक्षकों के द्वारा परिसर में रैली निकाली गई। शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रमा मैखुरी ने कहा कि शिक्षा विभाग द्वारा लगातार समय-समय पर विवि परिसर एवं शहर में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इस अवसर पर प्रो. सीमा धवन द्वारा सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। कार्यक्रम में प्रो. अनिल नौटियाल, प्रो. गीता खंडूरी, डॉ. रमेश राणा, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. सिद्धार्थ लोहानी, डॉ. शंकर सिंह आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *