बौद्घिक संपदा अधिकार के प्रति जागरूक किया

उत्तरकाशी। पिट्स बीएड कलेज मानपुर में यूकोस्ट की ओर से बौद्घिक संपदा अधिकार विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने बौद्घिक संपदा पर विस्तार से चर्चा करते हुए लोगों को कपीराइट, ट्रेडमार्क, जीआई टैग, पेटेंट आदि अधिकारों पर जागरूक किया। कार्यशाला में बताया गया कि आखिर कैसे हम नूतन सृजनात्मक कार्य करें, जो सभी से अलग हो एवं जिसमें किसी की भी कोई नकल न की गयी हो। अन्यथा ऐसी चीजों में एक्ट 1990 के तहत उस व्यक्ति पर कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। बौद्घिक संपदा विषय पर मुख्य रूप से वक्ता डिग्री कालेज के प्रोफेसर ड तिलक राम प्रजापति एवं ड दिवाकर बौद्घ ने विस्तृत चर्चा कर बौद्घिक संपदा अधिकार को लेकर जागरूक किया। बताया कि डिजिटल के इस युग में सभी को आईपीआर के बारे में जानकारी होनी चाहिए, क्योंकि यह एक ऐसा विषय है जिससे मानव जीवन हमेशा जुड़ा रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *