कोटद्वार-पौड़ी

शहर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। कहा कि इन समस्याओं का निराकरण न होने से आम जन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम भी शहर की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम अण्थवाल ने उपजिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि शहर में अभी भी कई समस्याएं व्याप्त हैं, जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है। कहा कि सबसे बड़ी समस्या आवारा गौ वंशों की है। शहर के मुख्य चौराहों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। इन पशुओं के कारण जहां लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुर्घटना का भी खतरा बना हुआ है। नगर निगम की ओर से भी आवारा पशुओं को गौशालाओं में न डालकर यहां-वहां छोड़ा जा रहा है, जो आम जन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं शहर में आवारा कुत्तों की तादाद भी लगातार बढ़ती जा रही है। जन हित में इनको पकड़ा जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि नगर निगम की ओर से विभिन्न वार्डों में दिन रात जल रही स्ट्रीट लाइटों को ठीक किया जाना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र में चीता पुलिस की गश्त तेज करवाने की मांग भी की। ज्ञापन देने वालों में गणेश डबराल, कोमल सजवाण व सीपी डोबरियाल आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!