धूमधाम से मनाया बटालियन का स्थापना दिवस

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: 15वीं गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने बटालियन का 43वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने बटालियन द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। इस मौके पर देश के लिए बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि दी गई।गुरुवार को बेलाडाट स्थित एक बारातघर में आयोजित कार्यक्रम का आरंभ सेनि.सूबेदार ठाकुर सिंह रौतेला और सेनि. कैप्टेन मनमोहन सिंह ने संयुक्त रूप से किया। वक्ताओं ने कहा कि बटालियन का सैन्य इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। देश के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले शहीद सैनिकों की बहादुरी को भुलाया नहीं जा सकता। मौके पर गढ़वाल राइफल्स के प्रतीक चिन्ह पर पुष्प अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वीर सिंह रावत, जगदीश सिंह और मनमोहन सिंह सहित कई पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *