निर्माण कार्य की देरी पर जताई नाराजगी

Spread the love

जिला पर्यटन विकास अधिकारी ने किया निर्माणाधीन पर्यटक आवास का निरीक्षण
पर्यटन विकास अधिकारी
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। जिला पर्यटन विकास अधिकारी पौडी खुशाल सिंह नेगी ने मंगलवार को सतपुली स्थित निर्माणाधीन पर्यटक आवास गृह का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां ठेकेदार व मजदूर न मिलने पर उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर वार्ता कर कार्य में लेट-लतीफी को लेकर कड़ी नाराजगी जाहिर की, उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को जल्द निर्माण कार्य प्रारम्भ करने के निर्देश दिए।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने निर्माणाधीन पर्यटक आवास गृह का निरीक्षण कर वहां उपकरण, मशीनों के साथ ही सेफ्टी दीवार का जायजा लिया। उन्होंने सम्बंधित अधिकारी को महीनों से बंद पड़ी निर्माण कार्य को जल्द प्रारंभ करने तथा क्षतिग्रस्त हुई सेफ्टी दीवार को भी पूर्ण करने के निर्देश दिए। कहा कि समय पर निर्माण कार्य पूर्ण होने से से आने वाले पर्यटक एवं आम जनमानस को इसका लाभ समय पर मिल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *