14 दिन और हिरासत मे रहेगें शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

Spread the love

एजेंसी। पोर्नोग्राफी केस में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राज कुंद्रा की 27 जुलाई को पुलिस कस्टडी खत्म हो गई है और कोर्ट ने इस मामले में उन्हें जमानत ना देते हुए 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया है। दोपहर 12.30 बजे वो भायखला जेल से कोर्ट पहुंचे थे और वहां अदालत ने उन्हें राहत नहीं दी।
ऐसा माना जा रहा है कि राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस के पास पुख्ता सबूत हैं। पोर्न फिल्में बनाने और उसे ऐप अपलोड करवाने के वो आरोपी हैं। पोर्न फिल्में बनाकर वो हर रोज लाखों में कमाई कर रहे थे। राज कुंद्रा ब्रिटिश नागरिक हैं। पुलिस को ऐसा शक है कि वो देश छोड़कर ब्रिटेन भाग सकते हैं ऐसे में अदालत में उनकी जमानत के खिलाफ दलील दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *