जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सोमवार को सेवानिवृत्त वन अधिकारी एवं कर्मचारी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन करते हुए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेंद्र प्रसाद पंत व महासचिव की जिम्मेदारी केसी राम निराला को दी गई।
सोमवार को पनियाली स्थित अरण्य सभागार में बैठक हुई। जिसमें बड़ी संख्या में समिति के सदस्यों व पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पंत, उपाध्यक्ष हरीश चंद्र भट्ट, महासिचव केसी राम निराला, कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र मधवाल, मीडिया प्रभारी सीके असवाल को बनाया गया। संरक्षक मंडल की जिम्मेदारी धीरज धर बछवाण, अनिल कुकरेती, रफीक खान, दिनेश घिल्डियाल को दी गई। इस मौके पर गणेश डोभाल, मेहरबान सिंह रावत, कैलाश चंद्र, आरपी जोशी, चंद्र मोहन सिंह, पुष्कर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।