संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर रहेगा फोकस: राजेश

Spread the love

 

नई टिहरी। टिहरी जिले के नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि नई जिम्मेदारी को पूरी तत्परता से निभाने के साथ ही स्थानीय निकाय और लोकसभा चुनावों को फोकस करते हुए पार्टी को बूथ लेबल तक मजबूत करने का काम किया जाएगा। जिम्मेदारी मिलने के बाद नौटियाल भाजापा के जिला कार्यायल में पहली बार पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का जिलाध्यक्ष बनने का उन्हें मौका मिला है। इस मौके का सदुपयोग कर जिम्मेदारी से काम करेंगे। महिला व युवा मोर्चा को मजबूत करने पर विशेष फोकस रहेगा। भाजपा संगठन के 27 विभागों, 18 प्रकोष्ठों और 7 मोर्चों को पूरी तरह से एक्टिव किया जायेगा। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश मिलते ही जल्दी ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। केंद्र व राज्य सरकार ने आम लोगों के हितों के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। जिसका लाभ जनता तक पहुंचाने के लिए संगठन को सरकार व आम लोगों के बीच सेतु की तरह काम के लिए लगाया जाएगा, ताकि अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच सके। कहा कि जनता को भाजपा पर बेहद भरोसा है, इसलिए जनता के प्रति उनकी जिम्मेदारी काफी ज्यादा है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मस्ता नेगी, अबरार, असगर, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, खेम सिंह चौहान, संदीप, गोपी राम चमोली, राम लाल नौटियाल, जगतंबा रतूड़ी, शिव सिंह विष्ट, राजेश ड्यूंडी, विजय कठैत, सोहन खंडेवाल, रमेश रतूड़ी, जीतराम भट्ट, अनुसूया नौटियाल, शीशराम थपलियाल आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *