राज्यमंत्री शादाब का पंडरी पहुंचने पर हुआ स्वागत

Spread the love

रुद्रपुर। जिले के भ्रमण पर आए राज्यमंत्री शादाब शम्स का पंडरी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्होंने ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने एमएसडीपी के तहत निर्माणाधीन विकास कार्यों की जानकारी ली। प्रधानमंत्री 15 सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति उपाध्यक्ष राज्यमंत्री शादाब शम्स मंगलवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुराज खान गुड्डू के आवास पर पहुंचे। यहां राज्यमंत्री खतीब अहमद, भाजपा नेता कमल जिंदल, सभासद रवि रस्तोगी, खूब सिंह विकल, पूर्व प्रधान नूर अफशा, खटीमा अल्पसंख्यक मोर्चा के नगर अध्यक्ष नईम अंसारी ने उनका स्वागत किया। राज्यमंत्री मंत्री शादाब शम्स ने बताया कि वह नैनीताल, उधमसिंह नगर जिले के भ्रमण पर हैं। दोनों जिलों में 100 करोड़ की लागत से निर्माण कार्य चल रहे हैं। जिनका निरीक्षण किया जा रहा है। इनमें कॉलेजों के छात्रावास भी शामिल हैं। प्रदेश सरकार क्षेत्र और अल्पसंख्यक समाज के हित में लगातार कार्य कर रही है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुराज खान गुड्डू ने कहा कि भाजपा सरकार में ही समाज के लोगों का उत्थान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव में कब्रिस्तान के लिए 50 लाख रुपए का बजट पारित होगा। 57 लाख की लागत से 700 मीटर नाले का जल्द निर्माण होना है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि विकास के लिए भाजपा को और अधिक मजबूत करना होगा। इस मौके पर मोहम्मद अयूब, अशरफ अली, शमशुल हसन, लियाकत खान, इरफान शाह, यूनुस मंसूरी, निसार अहमद, शकील अहमद, जावेद, इमान अली, हनीफ खान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *