मोदी सरकार में आदिवासियों के हितों में हुए बेहतर काम: राजनाथ सिंह

Spread the love

कांकेर, एजेंसी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर आदिवासियों की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि जब से केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है आदिवासियों के हितों में बेहतर काम किए गए हैं।
राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ के कांकेर के नरहरदेव मैदान में आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश की संसद को मजबूत करने में आदिवासी समाज का बड़ा योगदान है। आदिवासी समाज के योगदान के बारे में या तो बताया नहीं गया और बताया गया भी होगा तो बहुत कम जानकारी दी गयी। उन्होंने कहा कि इनका कितना योगदान है, इसकी जानकारी दी ही नहीं गयी। आजादी के बाद सरकार चलाने वालों ने अपनी राजनीति को ही प्राथमिकता दी। अपनों को ही सारी दुनिया में प्रोजेक्ट करने का प्रयास किया। आदिवासी समाज को भूल गये। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आदिवासियों के लिये बेहतर काम किया है।
रक्षा मंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य में हो रहे धर्मांतरण पर सवाल उठाया औऱ धर्मांतरण को रोकने हरसंभव मदद करने की बात कही। उन्होंने अपनी सभा में कहा कि श्री मोदी के 9 साल के कार्याकाल में एक भी आरोप भ्रष्टाचार के नही लगे हैं। वहीं कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस के नेता जेल जा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान ने जब जवानों पर हमला किया था, तब प्रधानमंत्री श्री मोदी ने तुरंत फैसला लिया औऱ उन्हें सबक सिखाया गया। श्री सिंह की सभा को लेकर सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वरुण साव, भाजपा विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा नेता सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *