विधायक प्रतिनिधि बनने पर राकेश मित्तल का किया स्वागत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चे के तत्वावधान में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश मित्तल को नगर निगम में विधायक प्रतिनिधि नामित होने पर व्यापार मण्डल, भारत विकास परिषद, गोपाल गौलोक धाम सेवा संस्थान, सिद्धबली गैस एजेंसी, लघु व्यापार एसोसिएशन, युवा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि स्थानीय विधायक एवं काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने राकेश मित्तल को नगर निगम में विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि राकेश मित्तल नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं को हल करने में अपना योगदान देगें। वह नगर आयुक्त, मेयर एवं नगर निगम बोर्ड के साथ मिलकर कोटद्वार नगर निगम को पूरे प्रदेश में सबसे अच्छा निगम बनाने में सहयोग देगें। इस अवसर पर राकेश मित्तल ने काबीना मंत्री डॉ. रावत का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ईमानदारी से वह अपनी जिम्मेदारी निभायेगें। कार्यक्रम में शरद चंद्र गुप्ता, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, राजदीप माहेश्वरी, पवन ऐरन, बृजपाल राजपूत, पवन वर्मा, प्रेम प्रजापति, अनीता आर्य, लीला कर्णवाल, जनार्दन बुडाकोटी, रामकुमार अग्रवाल, कैलाश चंद्र अग्रवाल, कैलाश बेदी, रश्मि सिंह, लज्जू भाटिया, राजेंद्र जखमोला, राजीव प्रजापति, महेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, हरिराज चौहान, शिव कुमार अग्रवाल, राजीव गोयल, चमनलाल, रतन अग्रवाल, रानी नेगी, प्रीति कुलाश्री, अर्चना शर्मा, घनानंद चंदोला, उर्वशी अग्रवाल, धर्मवीर गुंसाई, नरेंद्र चौहान, मुन्नालाल मिश्रा, प्रीति, मीना बंजवाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *