राकेश वेदवाल अध्यक्ष व कुलदीप बने सचिव

Spread the love

वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ की नवीन कार्यकारणी का गठन
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: वन आरक्षी/वन बीट अधिकारी संघ की पुरानी कार्यकारणी को भंग कर नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान राकेश वेदवाल को अध्यक्ष व कुलदीप नेगी को सचिव बनाया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश वेदवाल, सचिव कुलदीप नेगी, उपाध्यक्ष अरिवंद कुमार व कोषाध्यक्ष मंजीत गुसाईं को बनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं पर भी चर्चा की, जिसमें कोटद्वार रेंज में तैनात नव नियुक्त वन आरक्षी सोनू कुमार सैनी का निलंबन तत्काल वापस लेने, वन आरक्षी ग्रेड पे 2800.00 रुपये करने, समस्त फिल्ड कर्मिकों को एक माह का अतिरिक्त वेतन देने, वर्ष 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ देने, फील्ड की चौकी में रह रहे कार्मिकों को मकान भत्ता देने, नव नियुक्त फील्ड कर्मचारियों के परिचय पत्र बनाने जैसे कई मुद्दे शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *