कोटद्वार-पौड़ी

विधिक शिविर में योजनाओं की दी जानकारी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत महिला आयोग के सयुंक्त तत्वाधान में लैंसडोउन में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
इस शिविर में सीजीएम पौड़ी रवि प्रकाश ने नालसा योजना के तहत महिला सशक्तिकरण के बारे में अवगत करवाया। वहीं सिविल सीनियर जज सचिव दालसा पौड़ी अकरम अली ने विधिक जनजागरूकता शिविर में महिलाओं के अधिकार, नालसा, सालसा और डालसा के द्वारा चलाये जा रहे अभियानों के बारे में बताया। इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी आशीष तिवारी, न्यायिक मजिस्ट्रेट लैंसडाउन शालनी दादर ने महिलाओं के उत्थान एवं स्वरोजगार और महिला सशक्तिकरण। पर अपने विचार रखे। इस मौके पर पीएलवी विनोद चौहान, पीएलवी हरी सिंह, कुलदीप नेगी, सूरज सिंह, एडवोकेट विनोद कुमार, सहित अनेक महिलायें और पुरुष मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!