उत्तराखंड

ऊखीमठ में रामभक्तों ने निकाली अक्षत कलश यात्रा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

रुद्रप्रयाग(। अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जगह जगह उत्सव मनाया जा रहा है। ऊखीमठ में श्रीराम अक्षत्र कलश शोभा यात्रा समिति द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के महिला मंगल दलों, कीर्तन मण्डलियो से जुड़ी महिलाओं, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों व हजारों राम भक्तों ने प्रतिभाग किया। अक्षत्र कलश शोभा यात्रा के दौरान ऊखीमठ क्षेत्र में माहौल भक्तिमय बना रहा। राम भक्तों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत वितरित किए गए। अक्षत्र कलश शोभा यात्रा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचन्द्र की झाकी मुख्य आकर्षण का केन्द्र रही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के राम भक्त मधुगंगा हैलीपैड पर एकत्रित हुए जहां से 11रू30 बजे अक्षत्र कलश शोभा यात्रा मुख्य बाजार के लिए रवाना हुई। यात्रा के मुख्य बाजार पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों व हजारों राम भक्तों ने पुष्प वर्षा कर अक्षत्र कलश शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। भक्तों द्वारा प्रभु राम के जयकारों से सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। ओंकारेश्वर मन्दिर के प्रधान पुजारी शिव शंकर लिंग, खंड संघ संचालक दलवीर पुजारी व स्वामी भागवानन्द गिरी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र के जीवन पर विस्तृत से प्रकाश डाला। अन्त में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीरामचंद्र की आरती उतारने के बाद सभी राम भक्तों को अयोध्या से आए पूजित अक्षत्र वितरित किए गए। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भट्ट, कार्यक्रम संयोजक विजय राणा, भाजपा ऊखीमठ मण्डल अध्यक्ष अनुसोया प्रसाद भट्ट, महामंत्री दलवीर नेगी, नन्दन सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष राजीव भट्ट्र, प्रधानाचार्य लक्ष्मण सिंह नेगी, रघुनाथ सिंह नेगी, महेश बर्त्वाल, सुरेन्द्र दत्त नौटियाल, खण्ड कार्यवाह तेज प्रकाश त्रिवेदी, प्रर्मिला देवी, गुड्डी राणा, अंजना रावत, रेखा रावत, प्रकाश रावत, श्याम सिंह बिष्ट, गजपाल रावत, रमेश नौटियाल, विनोद रावत, डा0 अंजनेश पंवार, कुलदीप रावत, नर्मदा देवी, प्रदीप त्रिवेदी, दर्शनी पंवार, सुंदरी देवी, गायत्री देवी, हेमलता नौटियाल, सन्दीप पुष्पवान,बबीता भट्ट, राय सिंह रावत, दलवीर रावत, पवन राणा सहित बड़ी संख्या में रामभक्त मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!