ढोल नगाड़ों के साथ निकाली राम डोल यात्रा

Spread the love

रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान की ओर से निकाली गई यात्रा
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: रामलीला कमेटी मालवीय उद्यान की ओर से शहर में ढोल-नगाड़ों के साथ राम डोल यात्रा निकाली गई। इस दौरान झज्ञंकी में युवाओं ने शरीरिक बल का भी प्रदर्शन किया।
रविवार को हिंदू पंचायती धर्मशाला से निकाली गई झांकी का शुभारंभ लैंसडौन विधायक दलीप सिंह रावत ने किया। झांकी झंडाचौक, बदरीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग, नजीबाबाद रोड, स्टेशन रोड से वापस हिंदू पंचायती धर्मशाला तक राम डोल यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान राम दरवार को मनमोहक फूल मालाओं से सजाया गया था। श्रद्धालु पूरी रास्ते भर भगवान जय श्री राम के जयघोष लगाते हुए नजर आए। झांकी में मौजूद शरीरिक बल का प्रदर्शन किया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि रामनवमी पर शहर में राम डोल यात्रा निकाली गई। झांकी में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। सांस्कृतिक परिधान में सजी महिलाएं राम दरवार के साथ-साथ चल रही थी। झांकी को लेकर शहरवासियों में काफी उत्साह बना हुआ था। इस मौके श्री सिद्धबली मंदिर समिति के अध्यक्ष जेसी ध्यानी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय गोयल, सुरेंद्र बिजलवाण, अनिल गोयल, पंकज भटिया, गौरव ठाकुर, मानेश्वरी बिष्ट, प्रमोद रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *