कोटद्वार-पौड़ी

शहर की समस्याओं का जल्द हो निस्तारण

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नागरिक मंच की ओर से आयोजित की गई बैठक
जयन्त प्रतिनिधि।
शहर में व्याप्त समस्याओं पर नागरिक मंच ने रोष व्यक्त किया है। सदस्यों ने नगर निगम व प्रशासन से जल्द ही समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई है। कहा कि जनता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
रविवार को व्यापार संघ सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। नागरिक मंच के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैथानी ने बताया कि शहर में अवैध अतिक्रमण एक बड़ी समस्या है। लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के कारण शहरवासियों का पैदल चलना भी मुश्किल होता जा रहा है। अतिक्रमण के नाम पर नगर निगम केवल खानापूर्ति तक ही सिमटा हुआ है। मंच के महासचिव अतुल भट्ट ने कहा कि नगर निगम व प्रशासन शहर में बढ़ रहे आवारा गोवंशों को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा। सड़क पर लेटे गोवंश स्वयं के साथ ही राह चलते लोगों के लिए भी खतरा बने हुए हैं। बैठक में तहसील परिसर में अधिकारियों की तैनाती नहीं होने पर भी रोष व्यक्त किया गया। इस दौरान सदस्यों ने केंद्रीय विद्यालय निर्माण, मेडिकल कॉलेज निर्माण, पार्किंग सुविधा, कण्वाश्रम के विकास, लालढांग- चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण पर भी चर्चा की गई। कहा कि समस्याओं से कई बार सिस्टम को अवगत करवाने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है। तय किया गया कि मंच ने जल्द ही विधानसभा अध्यक्ष को समस्याओं से अवगत करवाने का भी निर्णय लिया है। इस मौके पर मंच के अग्रवाल सभा के अध्यक्ष भरत गुप्ता, जीत सिंह पटवाल, प्रवेश नवानी, जनाद्र्धन प्रसाद ध्यानी, रतन सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!