रामनवमी पर शहर में निकाली राम बारात

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : रामनवमी के अवसर पर रामलीला कमेटी ओर से नगर में राम बारात निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह भगवान राम की झांकी का स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते हुए श्रद्धालु जय श्री राम के नारे लगा रहे थे।
गुरुवार को हिंदू पंचायती धर्मशाला से रामबारात निकाली गई। ढोल नगाड़ों की धुन पर नाच रहे श्रद्धालु जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जगह-जगह राम बारात का फूल मालाओं से स्वागत भी किया गया। राम बारात हिंदू पंचायती धर्मशाला से होते हुए झंडाचौक, नजीबाबाद रोड, स्टेशन रोड होते हुए मालवीय उद्यान तक पहुंची। राम बारात यात्रा में सबसे अधिक महिला श्रद्धालु मौजूद थी। रामलीला समिति के सदस्यों ने बताया कि उनकी ओर से प्रत्येक वर्ष रामनवमी पर राम बारात निकाली जाती है। राम बारात में भगवान राम का रथ में साथ-साथ चल रहा था। इस मौके पर विवेक अग्रवाल, जेपी ध्यानी, सुनील गोयल, विजय पोखरियाल, मनोज कुमार, पुष्पा देवी, सुनीता देवी, अर्चना देवी, अंकिता रावत, मुन्नी देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *