श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर रामलीला और दीपोत्सव का हुआ आयोजन

Spread the love

अल्मोड़ा। श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के सुअवसर पर महिला रामलीला का आयोजन हुआ। रामलीला के उपरान्त देर सायं मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का राज्याभिषेक कर महाआरती की गई। महाआरती के पश्चात् भव्य दीपोत्सव का आयोजन श्री रामलीला मंच पर किया गया। कार्यक्रम के आयोजक श्री रामलीला कमेटी कर्नाटक खोला के संस्थापक व संयोजक एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि भगवान राम हम सब के आराध्य देव हैं। हम सभी का पांच सौ साल पुराना सपना पूरा हुआ है। भगवान श्री राम मन्दिर की अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा होना सभी सनातनियों के लिए बेहद सुखदायक है। उन्होंने कहा कि बड़े भव्यता एवं उत्साह से सभी लोगों ने इस दिन को एक त्यौहार की तरह मनाया है। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर महिला रामलीला के उपरान्त भगवान श्री राम का राज्याभिषेक किया गया और महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद पांच हजार एक सौ दीपों से रामलीला मंच पर भव्य दीपोत्सव और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। राज्याभिषेक और दीपोत्सव के समय बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। राज्याभिषेक और दीपोत्सव कार्यक्रम में रामलीला के कलाकारों सहित देवेन्द्र कर्नाटक, दीपक पोखरिया, असलम खान, भूपेन्द्र भोज, रोहित शैली, ड करन कर्नाटक, हेम जोशी, लीलाधर काण्डपाल, रमेश चंद्र जोशी, पूरन चन्द्र तिवारी, बद्री प्रसाद कर्नाटक, हेम पाण्डे, मोहन चंद्र काण्डपाल आदि तथा समिति के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा दर्शक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *