राम का हुआ राज तिलक, प्रजा ने मनाई खुशी

Spread the love

रावण दहन के बाद शहर में निकाली गई राम दरवार की झांकी
जयंत प्रतिनिधि
कोटद्वार: एक दिन पूर्व रावण दहन के बाद शनिवार शाम मालवीय में राम के वन से अयोध्या लौटने के बाद राजतिलक का मंचन किया गया। इससे पूर्व शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राम दरवार की झांकी निकाली गई।
श्री रामलीला कमेटी की ओर से मालवीय उद्यान के समीप रथ पर रामदरवार सजाया गया था। इसके उपरांत रथ पर सवार राम, लक्ष्मण, भरत व हनुमान को बदरीनाथ मार्ग, पटेल मार्ग, झंडाचौक से वापस मालवीय उद्यान में लाया गया। मंचन के दौरान भगवान श्री राम वनवास पूरा करने के बाद वापस अयोध्या लौटते हैं। अयोध्या में उनके वापस लौटने पर भव्य स्वागत किया जाता है। अयोध्या की प्रजा दीपावली मनाकर राम के वापस लौटने की खुशी मनाते हैं। राम तिलक के साथ ही भगवान श्री राम को सिंहासन पर बैठाया गया। राम के सिंहासन पर बैठते ही वातावरण जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने पुष्प कर मष्ठिान वितरित किए। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने बताया कि मंचन के उपरांत रामलीला का मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया।
फोटो: 04

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *