रामसेवक सभा की 15 सदस्यों की नई कार्यकारिणी गठित

Spread the love

नैनीताल। श्री रामसेवक सभा की नई 15 सदस्यों की कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। रविवार को हुए चुनाव में कैलाश जोशी, ललित मोहन साह, राजेंद्र बजेठा, मनोज साह, विमल चौधरी, जगदीश बवाड़ी, चंद्रप्रकाश शाह, राजेंद्र लाल शाह, देवेंद्र लाल साह, राजेंद्र बिष्ट, अशोक साह, भीम सिंह कार्की, आलोक चौधरी, विमल कुमार साह, मनोज जोशी विजयी हुए। रविवार को रामसेवक सभा सभागार में आयोजित चुनाव में कमेटी के 45 सदस्यों ने मतदान किया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रवीण साह ने बताया सुबह 11 बजे से 2 बजे तक मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई और देर शाम चुनाव परिणाम घोषित किये गए। इन सदस्यों में ही अब मंगलवार को अध्यक्ष, सचिव व अन्य पदाधिकारियों का चयन किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने में प्रो़ ललित तिवारी, हरीश राणा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *