उत्तराखंड

श्री गुरु नानक देव के प्रकाश उत्सव पर निकला भव्य नगर कीर्तन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव के मौके पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा प्रेम नगर की ओर से भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन में श्री गुरु नानक गर्ल्स इंटर कलेज के सैकड़ों बच्चे पंक्तिबद्घ होकर बोले सो निहाल सत श्री अकाल बोलते हुए चल रहे थे।
नगर कीर्तन में शामिल रागी एवं खालसा कीर्तनी जत्थो द्वारा गुरु वाणी एवं कीर्तन प्रस्तुत किया गया। गतका पार्टी के बच्चों द्वारा तलवारबाजी एवं विभिन्न करतब प्रस्तुत किए गए। फूलों से सजी पालकी के आगे चल रहे पंच प्यारों के आगे महिलाएं श्रद्घा भाव से झाड़ू मारते हुए चल रही थी। नगर कीर्तन में पंजाब से आया फौजी बैंड आकर्षण का केंद्र रहा। मार्ग पर जगह-जगह श्रद्घालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। नगर कीर्तन विंग 7, स्पेशल विंग, मुख्य मार्ग होते हुए, प्रेमनगर चौक पर पहुंचा। जहां पर व्यापारियों द्वारा पुष्प वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान भगत पाल सिंह, हरजिंदर सिंह, रवि भाटिया, सरनजीत सिंह, जसराज सिंह, मनमीत सिंह, मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह गगन, प्रेमजीत मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!