उत्तराखंड

विहिप-बजरंग दल ने शुरू किया हित चिंतक अभियान

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

देहरादून। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा हित चिंतक अभियान की योजना को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए बृहद सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। महानगर शाखा द्वारा गांधीग्राम संगम विहार स्थित शिव शक्ति मंदिर से अभियान शुरु करते हुए प्रांत साप्ताहिक मिलन प्रमुख बजरंग दल विकास वर्मा ने बताया कि संगठन विस्तार के तहत इस बार देश भर में एक करोड़ से अधिक हिंदुओं को हितचिंतक यानि सदस्य बनाने का निर्णय हुआ है। इसके चलते पूरे देश में एक साथ छह से 20 नवंबर तक करीब डेढ़ लाख गांवों में अभियान चलाया जायेगा। महानगर मंत्री विशाल चौधरी के नेतृत्व में क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं के साथ घर-घर जाकर नगर कीर्तन द्वारा गली मोहल्ले में ढोलक चिमटा मजीरे से राम नाम का जाप करते हुए हित चिंतक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लोग घरों से बाहर आकर कार्यकर्ताओं का स्वागत करते दिखे।
विहिंप-बजरंग दल पदाधिकारियों ने सभी से सक्रिय कार्यकर्ता बनने का निवेदन किया। संगठन दून महानगर से एक लाख लोगों को हित चिंतक अभियान से जोडेगा। इस अभियान के तहत 15 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति हितचिंतक बन सकता है। जिन्हें हिंतचिंतक बनाया जाता है उन्हें 20 रुपये का कूपन दिया जाता है। इस अभियान के तहत हर जाति, पंथ व संप्रदाय के लोगों से संपर्क किया जाएगा। उन स्थानों पर भी ये अभियान चलेगा जहां लोग घर वापसी के लिए तैयार हैं। अभियान में सोनू गुप्ता, अभिषेक सोनकर, जतिन, नमन, प्रमोद, विशाल कोरी आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!