रं कल्याण संस्था ने एसडीएम को स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी

Spread the love

 

—————————–18
पिथौरागढ़। धारचूला के उपजिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला का बेरीनाग स्थानांतरण होने पर रं संग्रहालय के सभागार में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रं कल्याण संस्था के अध्यक्ष दीपक रोंकली ने की। जिसमें 3 वर्षों में उपजिलाधिकारी के द्वारा दारमा,ब्यास,तथा चौदास वैली में ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्परता से किए गए कार्यों के लिए उनकी सराहना की गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने उनको शल ओढ़ाकर तथा याक का स्मृति चिन्ह देकर विदाई दी। उप जिलाधिकारी अनिल कुमार शुक्ला ने समस्त लोगों के सहयोग के लिए उनका आभार जताया और धारचूला के लिए किए गए कार्यों की जानकारी भी दी। इस दौरान अध्यक्ष दीपक रोंकली अशोक नबियाल, देवष्ण फकलियाल, ष्ण गर्ब्याल, मोहन तत्वाल, राम सिंह ह्यांकी, महिमन ह्यांकी, नृप गर्ब्याल, प्रेमा कुटियाल, क्षमा गर्ब्याल, आभा फकलियाल आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *