उत्तराखंड

बैसाखी पर शिव मंदिरों में भक्तों ने किया जलाभिषेक

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। विषुपि संक्राति बैसाखी के अवसर पर जनपद भर में शिव मंदिरों में भक्तों ने जलाभिषेक कर अपने जीवन की सफलता की कामना की। इस दौरान कई मंदिरों में लोगों को जलाभिषेक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। गुरुवार को सुबह से ही यहां पुरानी बाजार, घंटाकरण, गोकर्णेश्वर, नर्मदेश्वर भगवान के साथ ही सभी शिव मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए लोगों की भीउघ् जुटी। रई गुफा के साथ चटकेश्वर मंदिर में भी दिन भर लोग पहुंचे व पूजाकर जीवन की सफलता की कामना की। थल में भी पूरे दिन मंदिर में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। गंगोलीहाट, धारचूला, डीडीहाट के शिव मंदिरों में भी लोग दिन भर जलाभिषेक करते रहे।
बेरीनाग। सेराघाट स्थित बीणेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्घि का आशीर्वाद मांगा। मंदिर में पूरे दिन भक्तों की भीड़ जुटी रही।दूर-दराज से बढ़ी संख्या में भक्तों ने यहां पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। विधि-विधान से पूजा अर्चना कर सुख-समृद्घि की कामना की। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष मोहन जोशी व कोषाध्यक्ष भगवान सिंह डसीला व्यवस्था में जुटे रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!