Uncategorized

रोडवेज कर्मियों ने की अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरु करने की मांग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा पिथौरागढ़ में वार्षिक चुनाव किए गए। जिसमें सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कर्मियों ने बसों का संचालन जल्द प्रारंभ करने की मांग की। नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। पिथौरागढ़ में शुक्रवार को रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ट्रैफिक शाखा का वार्षिक चुनाव संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी दीपक कठायत,पर्यवेक्षक विजय सिंह और मोहन सिंह भंडारी की अध्यक्षता में चुनाव करवाए गए। जिसमें संजय महर को शाखा अध्यक्ष,नवीन राम आगरी को शाखा मंत्री,धीरेंद्र सिंह ह्यांकी को कोषाध्यक्ष चुना गया। रमेश चंद्र भट्ट,भूपेंद्र सिंह बिष्ट को उपाध्यक्ष,दीपक पाण्डेय,हरीश भंडारी को संयुक्त मंत्री,केडी जोशी को संप्रेक्षक,मोहन सिंह गुरंग को संगठन मंत्री,नेत्रबल्लभ पाण्डेय को संरक्षक व नवीन चंद्र कोठारी व पवन कुमार को क्षेत्र प्रतिनिधि चुना गया। इस दौरान उमाशंकर चौडाकोटी,अंजना डांगा,गणेश लाल,अबरार अहमद,पंकज तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। सभी कर्मियों ने प्रदेश सरकार से अंतर्राज्यीय बस सेवा शुरु करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!