किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र की एक किशोरी को अजमेर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि घर से करीब पौने दो लाख की रकम लेकर पहुंची किशोरी से आरोपी युवक ने रकम भी ले ली। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को बयान के लिए कोर्ट में पेश करने की तैयारी पुलिस कर रही है। रविवार शाम अपनी नाबालिग बेटी के साथ कोतवाली ज्वालापुर पहुंची महिला ने पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया। बताया कि उसका पति पेशे से वाहन चालक हैं। बताया कि उसके पति को चारधाम यात्रा के लिए यात्री परिवार से मिले पौने दो लाख रुपये मिले थे। उसकी नाबालिग पुत्री पूरी रकम लेकर पुत्री चली गई। पड़ताल करने पर पता चला कि उसकी पुत्री की बातचीत पिछले कुछ समय से वासिफ निवासी मंडी का कुंआ से चली आ रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *