रतन टाटा के योगदान ने समाज पर अमिट छाप छोड़ी: सीतारमण

Spread the love

नई दिल्ली , वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने श्री रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए गुरुवार को कहा वे एक उत्कृष्ट नेता, दूरदर्शी उद्योगपति और परोपकारी व्यक्ति थे, जिनके योगदान ने हमारे समाज पर अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने एक्स पर जारी अपने शोक संदेश में कहा कि श्री टाटा के नवाचार, नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति गहरे संकल्प ने उद्योगों को बदल दिया और समुदायों को ऊपर उठाया।उन्होंने श्री टाटा के परिवार, दोस्तों और उन सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की जिनके जीवन को उन्होंने छुआ। उनकी उल्लेखनीय विरासत आने वाली पीढिय़ों को प्रेरित करती रहेगी। उल्लेखनीय है कि श्री टाटा का कल देर रात मुंबई के एक अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *