संबद्धता मामले में राठ महाविद्यालय पैठाणी को भी मिला स्टे

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: राठ महाविद्यालय पैठाणी को एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय से असंबद्धता प्रकरण पर हाईकोर्ट ने स्टे दे दिया है। कोर्ट स्टे की जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ जीतेंद्र नेगी ने दी है। प्राचार्य डॉ जितेंद्र नेगी ने बताया कि यह निर्णय छात्र हित में है। केंद्रीय विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने जिन 10 कॉलेजों की संबद्धता समाप्त कर दी थी उनमें राठ महाविद्यालय पैठाणी भी शामिल था।
प्राचार्य के मुताबिक कार्य परिषद ने ऐसे समय निर्णय लिया जो उचित नही था और अंतिम विकल्प कोर्ट ही था। कहा कि सभी पक्षों से इस नीतिगत मसले को सुलझाने चाहिए। संबद्धता विवाद उचित नहीं है। सालों पहले गढ़वाल के कॉलेज आगरा विश्वविद्यालय से संबद्ध थे, फिर गढ़वाल विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद गढ़वाल विश्वविद्यालय में आ गए। केंद्रीय विश्वविद्यालय बनने के बाद बहुत कॉलेज श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में भी गए। जबकि 10 कॉलेज अभी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय में ही हैं। विश्वविद्यालय से एक बार फिर वर्तमान सत्र के लिए सीयूईटी से छूट की मांग भी की है। कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को भी केंद्रीय विश्वविद्यालय की डिग्री हासिल करने का हक है। इधर, राठ महाविद्यालय छात्र परिषद ने भी स्टे मिलने पर खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *