बदहाल हुआ रौंसाल-मटियानी मोटर मार्ग

Spread the love

चम्पावत। गुमदेश क्षेत्र के रौसाल-मटियानी मोटर मार्ग की हालत बदहाल बनी हुई है। सड़क की बदतर हालत को लेकर लोगों ने प्रशासन और विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। शीघ्र डामरीकरण नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। स्थानीय निवासी बसंत भट्ट, भीम सिंह, गंगा सिंह, पान सिंह, माही सिंह, रतन सिंह आदि का कहना है कि करीब सात किमी लंबा रौसाल-मटियानी मोटर मार्ग की हालत लंबे समय से खराब पड़ी हुई है। कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के दावे कर रही है। यहां के ग्रामीण लंबे समय से सड़क में डामरीकरण की मांग कर रहे हैं। लेकिन अधिकारी सीएम के आदेशों की धज्जियां उड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को इस बदहाल मोटर मार्ग की जानकारी दी जा चुकी है। लेकिन सड़क ठीक नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र मोटर मार्ग की हालत ठीक नहीं करने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। इधर लोनिवि के अभियंता राजेंद्र गिरी ने बताया कि सड़क अभी पीएमजीएसवाई से हस्तांतरित होकर आई है। इसका इस्टीमेट शासन को भेजा गया है। बजट आने के बाद डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *